Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आंगनबाड़ी सहायिका मामले में सभी चारों महिला गिरफ्तार
balrampur, All four women arrested , Anganwadi assistant case

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ जिले के बलरामपुर जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल करने के मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के द्वारा जांच टीम गठित की गई थी। जांच के बाद अब सभी चारों महिला आरोपितों को शंकरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 
पुलिस ने साेमवार काे विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, शंकरगढ़ थाने में इस मामले की शिकायत कुसमी के प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना के द्वारा की गई थी। अनुभाग शंकरगढ़ में सन् 2024-25 में हुए आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टर बलरामपुर के द्वारा गठित जांच कमिटी को आंगनबाड़ी बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली, डूमरपानी बेलकोना में चयनित सहायिकाओ द्वारा अन्य आरोपितों के साथ मिलकर कक्षा आठवीं की फर्जी मार्कशीट तैयार कर नौकरी हासिल कर ली थी।
 
चयनित चारों सहायिकाओं एवं अन्य सहयोगियों के विरुद्ध शंकरगढ़ थाने में अपराध क्रमांक-115/2025 धारा-318(2), 318(4),338,336(3),340(2),61(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान फर्जी अंकसूची के आधार पर चयनित हुई चारों सहायिका अरमाना (उम्र 29 वर्ष) निवासी जारगीम, रिजवाना (उम्र 33 वर्ष) निवासी महुआडीह, प्रियंका यादव (उम्र 27 वर्ष) निवासी कोठली, सुशीला सिंह (उम्र 26 वर्ष) बेलकोना सभी थाना शंकरगढ़ निवासी को विधिवत हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले के अन्य पहलुओं पर विवेचना जारी है।

 

MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.