Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सुकमा जिले में नक्सलियों के बड़ी संख्या में डंप हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
sukma,   large number of dumped arms , Sukma district

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बड़ी संख्या में डंप हथियार, विस्फोटक और लोहे की सामग्री को बरामद किया है। सुकमा एसपी ने रव‍िवार को इसकी पुष्टि की है।

 

एसपी किरण चव्हाण ने आज बताया कि शनिवार 23 अगस्त को नक्सलियों की सूचना पर 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी। सुरक्षा बल के जवानों ने ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली व आस-पास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने कोईमेंटा पहाड़ी पर नक्सलियों के बड़ी संख्या में डंप कर रखे गए कंट्रीमेड हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया।

 

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल-पहाड़ी में छिपा कर रखा था। सुरक्षा बल नक्सलियों की डम्प सामग्री को बरामद कर सुरक्षित तरीके से कैंप तक लेकर आए। नक्सलियों की डम्प सामग्री को बरामद करने की कार्रवाई में 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही थी।

 

एसपी ने बताया कि बड़ी संख्या में डम्प सामग्री में कंट्रीमेड रायफल एक नग, बीजीएल लांचर एक नग, बीजीएल लांचर बैरल एक नग, यूएवी नेत्रा टूटा हुआ प्रोपेलर एक नग, इलेक्ट्रिक होल्डर वेल्डिंग एक नग, बैंच वाइस एक नग, स्टील पाइप दो नग, लोहे का छड़ सात नग, लोहे का बेस प्लेट (लगभग 2 किग्रा.वाला) 45 नग, पोल एंगलर (लगभग 08 किग्रा.) 47 नग, आयरन क्लैंप (लगभग एक किग्रा.) 480 नग, ग्राउंड सपोर्टर (लगभग 02 किग्रा) 35 नग, आयरन क्लैम्प्स (18’’) 31 नग, आयरन क्लैम्प्स (12’’) नौ नग, आयरन टी टाइप क्लैम्प्स (12’’) एक नग, काली वर्दी एक, एम्युनेशन पोच एक, टूटी हुई इन्वर्टर बैटरी कैसिंग एक, इलेक्ट्रिक वायर लगभग 20 मीटर, इलेक्ट्रिकल एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किया है।

 

एसपी ने कहा कि इस अभियान में सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया। इसके बाद सभी पार्टी अभियान काे पूर्ण करते हुए देर शाम सुरक्षित कैम्प वापस लौट आईं।

MadhyaBharat 24 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.