Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर पोस्ट करने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
patna, FIR lodged ,Tejashwi Yadav

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई गई है। यह प्राथमिकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो नेताओं द्वारा कराई गई है।

 

उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सदर बाजार थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट जारी किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही उनकी फोटो का उपयोग भी किया गया है, जिससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे की शिकायत पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धारा जैसे धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गढ़चिरोली के भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि गयाजी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की सभा थी। उसी सभा की पृष्ठभूमि में तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कार्टून साझा किया।

 

गढ़चिरोली विधायक ने कहा कि पोस्ट में प्रधानमंत्री की गया जी रैली को "जुमलों की दुकान" बताया गया । साथ ही एक गाना भी पोस्ट किया गया है। तेजस्वी की पोस्ट में लाठीचार्ज जैसी बातें भी दर्शाई गई हैं। यह कहीं न कहीं हमारे संविधान के अनुरूप नहीं है। गढ़चिरोली का एक जागरूक नागरिक और विधायक होने के नाते मैंने आज (शनिवार को) थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हमारी मांग है कि इस मामले से जुड़ी हर बात की जांच की जाए और अगर उन्होंने कोई अपराध किया हो, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

 

इस बबात तेजस्वी यादव ने बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में एफआईआर से कौन डरता है? 'जुमला' शब्द कहना भी अपराध हो गया है? सच बोलने से ये लोग घबराते हैं। लोगों को सच बोलने से तकलीफ होती है। हम किसी एफआईआर से नहीं डरते और हम सच बोलते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि बीते 22 अगस्त को प्रधानमंत्री का बिहार दौरा था। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि आज गया में लगेगी झूठ और जुमलों की दुकान! प्रधानमंत्री जी गया में बिना हड्डी की जुबान से आज झूठ और जुमलों का हिमालय खड़ा करेंगे, लेकिन बिहार के न्यायप्रिय जनता दशरथ मांझी की तरह उनके झूठ और जुमलों के इन विशाल पहाड़ों को तोड़ देगी। 11 साल अपनी (केंद्र) और 20 वर्षों की राजग (बिहार) सरकार के सालों का हिसाब दो। 

 
MadhyaBharat 23 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.