Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भारत माता चौराहे पर गणेश पंडाल लगाने को लेकर तनाव
neemuch, Tension over ,Ganesh pandal

नीमच । मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भारत माता चौराहे पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शुक्रवार रात प्रशासन और 'सरकार ग्रुप' के बीच तनातनी हो गई। ग्रुप के सदस्य भारत माता चौराहे पर पंडाल लगाने पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यह हंगामा देर रात करीब 4 घंटे तक जारी रहा। देर रात तक चले हंगामे के बाद प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए पंडाल को हटा दिया। प्रशासन ने पहले ही 'सरकार ग्रुप' को चौराहे पर पंडाल लगाने की अनुमति देने से मना कर दिया था।


दरअसल, सरकार ग्रुप द्वारा भारत माता चौराहे पर गणेश पंडाल बनाने के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए गणेश पंडाल बनाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भी आयाेजकाें ने तय स्थान पर भूमि पूजन कर गणेश पंडाल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिसे प्रशासन ने हटवा दिया था। शुक्रवार रात्रि करीब 8.30 बजे एक बार फिर से गणेश की प्रमिता को स्थापित कर पंडाल बनाने का काम शुरू किया गया। जिसकी खबर लगते ही मौके पर पुलिस बल और अधिकारी पहुंच गए। इस दौरान ग्रुप के पदाधिकारियों और हिंदू जागरण मंच के अजय सिंह कछावा के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। जिन्हें अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया कि आप कहीं और गणेशजी की स्थापना कर लीजिए। यह जगह गणेशजी की स्थापना के प्रयास ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर उचित नहीं है।

 

हालांकि ग्रुप के सदस्य मौके पर ही गणेश स्थापना को लेकर अड़े रहे और देर रात तक हंगामा जारी रहा। इस दौरान ढोल धमाके के साथ गणेशजी की एक छोटी प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया और पंडाल बनाना शुरू कर दिया था। लंबी तनातनी के बाद रात करीब 11.30 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा और मौके बनाए जा रहे पंडाल को हटा दिया। इस दौरान सीएसपी किरण चौहान, नायब तह‌सीलदार संजय मालवीय, टीआई पुष्पा चौहान, टीआई विकास पटेल, टीआई निलेश अवस्थी, निरीक्षक सौरम शर्मा सहित भारी पुलिस मौजूद रहा।

 
 
 

 

 

MadhyaBharat 23 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.