Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया का आरोप
indore, Allegations of Tantric rituals, cremation ground

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर शुक्रवार सुबह दाह स्थल पर शराब की बोतल, अंडे और सिंदूर रखा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद अस्थि संचय करने पहुंचे जैन समाज के लाेगाें ने हंगामा कर दिया। परिवार का आरोप है कि जब वे लोग मिट्टी लेने के लिए पहुंचे तो दाह स्थल पर शराब की बोतल, अंडे और सिंदूर मिला। यह देख परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने तांत्रिक क्रियाओं की आशंका जताई है। जैन समाज के लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताया है। परिवार का आरोप है कि कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर संतोषजनक जबाव नहीं दिया है।


मृतक के दामाद सन्नी ने बताया कि उनके ससुर का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 4 बजे किया गया था। शुक्रवार सुबह जब वे अस्थि संचय के लिए परिजनाें के साथ पहुंचे तो दाह स्थल की जगह पर 15 से 20 अंडे और शराब की बोतल रखी हुई मिली। साथ ही, सिर के हिस्से की कुछ हड्डियां भी गायब थीं। मृतक के दामाद सन्नी ने बताया कि उन्हें आशंका है कि दाह संस्कार के बाद हड्डियों का उपयोग तांत्रिक क्रियाओं में किया गया होगा। उनका कहना है कि यह बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। घटनास्थल पर मौजूद मुक्तिधाम के कर्मचारियों ने सफाईकर्मी को बुलाकर तत्काल वहां सफाई करवाई।

 

परिजानों का आरोप है कि मुक्तिधाम परिसर में लगे सीसीटीब कैमरों की फुटेज भी धुंधली होने के कारण स्पष्ट रूप से कुछ नजर नहीं आया। मृतक के परिजन प्रबंधन से साफ फुटेज उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। दामाद सन्नी का कहना है कि समाज की भावनाएं आहत हुईं है, इसलिए मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.