Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
डीआईजी व एसएसपी ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
 Surajpur, DIG and SSP, flagged off

सूरजपुर । डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने आज शुक्रवार काे संयुक्त जिला कार्यालय से थाना विश्रामपुर व भटगांव व इन दोनों क्षेत्र में स्थित बैंकों के संयुक्त साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । 

जिला स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने लोगों से अपील किया कि वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों और साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखें।

 
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप पुलिस और बैंक मिलकर यह जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक संयुक्त प्रभावी प्रयास है। इसके अंतर्गत रथ से विडियों और ऑडियों संदेश, नुक्कड़ नाटक और चलित थाना, स्कूल कालेजों में जागरूकता के आयोजन कर साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी और जिले के अंतिम छोर में रहने वाले लोगों तक यह रथ जाकर जागरूकता फैलायेंगी।
बैंक के अधिकारियों ने बताया कि, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, साइबर सेल प्रभारी राकेश यादव, विश्रामपुर व भटगांव के विभिन्न बैंकों व पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने लोगों से इस पहल को सफल बनाने और साइबर अपराधों से बचाव के संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित करने की अपील की।

 

MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.