Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिल्ली के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
new delhi,Bomb threat , 4 schools

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह द्वारका स्थित स्कूल के अलावा तीन अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और दमकल विभाग कर्मियों ने इन स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुुरु किया। खबर लिखे जाने तक स्कूलों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

वहीं, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने सभी मेल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगा रही है।

 

दमकल विभाग के अनुसार पहली कॉल बुधवार सुबह 7.40 बजे दक्षिण जिले के मालवीय नगर इलाके स्थित एसकेवी स्कूल काे बम से उड़ाने की धमकी मिली। दूसरी काॅल मध्य जिले के प्रसाद नगर इलाका स्थित आंध्रा स्कूल को सुबह 7.42 बजे मिली। मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बम स्क्वॉड और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

 

इधर, पुलिस इन दो मामलों की मामले की जांच कर ही रही थी कि सुबह 8.20 बजे द्वारका स्थित राहुल मॉडल पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस यहां जांच कर ही रही थी कि चौथी कॉल 8.54 बजे पुलिस को द्वारका इलाका स्थित मैक्स पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की खबर मिली। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 20 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.