Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
क्लास के दौरान दूसरे से बात कर रही थी कक्षा दूसरी की बच्ची प्रधान पाठक ने बेरहमी से कर दी पिटाई
balrampur,  girl talking ,during class, the principal beat

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा का पैर फ्रैक्चर हो गया है। छात्रा को परिजनों ने अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बीते तीन दिनों से उसकी इलाज जारी है।

 
मिली जानकारी अनुसार, पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत कंजिया प्राइमरी स्कूल का है। जहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को स्कूल के प्रधान पाठक हेरालुयस ने बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी। जिससे बच्ची का पैर प्रैक्चर हो गया है।
 
बताया जा रहा है कि, घटना उस समय हुई जब बच्ची कक्षा के दौरान अपने किसी सहपाठी से बात कर रही थी। इस बात से प्रधान पाठक इतने बौखला गए कि मासूम बच्ची को डांटने की बजाए डंडे से बूरी तरह पीट डाला। जिससे मासूम बच्ची की दाहिनी पैर की हड्डी टूट गई।
 
तीन दिनों से अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती
 
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल मासूम को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पिछले तीन दिनों से बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी सदमे में है। स्थानीय लोगों की माने तो, यह घटना सिर्फ एक बच्ची की नहीं, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र की विफलता का प्रतीक है। दोषी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग जरूरी है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
 
शिकायत मिलने पर हाेगी कार्रवाई
 
इस मामले में शंकरगढ़ के बीईओ जय गोविंद तिवारी ने। आज  मंगलवार को बताया कि, मामला खबरों के माध्यम से सुनने में आया है, लेकिन कोई शिकायत अब तक उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत पहुंचती है तो हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि, स्कूल में मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.