Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
डॉलर की तुलना में मजबूत हुआ रुपया
new delhi, Rupee strengthened, against dollar

नई दिल्ली । भारत की क्रेडिट रेटिंग बढ़ने, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने और देश में आर्थिक सुधारों की गति तेज होने की संभावना का असर आज भारत के मुद्रा बाजार में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने सकारात्मक माहौल और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की लिवाली के कारण रुपया आज डॉलर की तुलना में मजबूत होकर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज डॉलर की तुलना में 21 पैसे उछल कर 87.35 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय मुद्रा 87.56 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।


रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 87.46 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद के लिए रुपया मामूली फिसलन के साथ 87.48 के स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में बने सकारात्मक माहौल के कारण रुपया 24 पैसे की तेजी के साथ 87.32 के स्तर तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 21 पैसे की उछाल के साथ 87.35 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।


फौरेक्स मार्केट के एक्सपर्ट और टीएनवी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ तारकेश्वर नाथ वैष्णव का मानना है कि एसएंडपी द्वारा भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार करने की वजह से विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसकी वजह से देश में लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों तरह के विदेशी निवेश में तेजी आने की संभावना बन गई है। इसका असर आज स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों की लिवाली के रूप में भी नजर आया, जिसके कारण मुद्रा बाजार में डॉलर की आवक भी बढ़ गई। इसके साथ कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट ने भी आज रुपये को सपोर्ट दिया। यही वजह है कि आज पूरे दिन रुपया अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया।


मुद्रा बाजार में आज रुपये ने डॉलर की तुलना में मजबूत प्रदर्शन करने के साथ ही अन्य दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूती दिखाई। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 88 पैसे की तेजी के साथ 118.32 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 30 पैसे की उछाल के साथ 101.99 के स्तर तक पहुंच गया।

MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.