Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का 27 घंटे बाद मिला शव
khnadwa, software engineer ,Omkareshwar

खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। साेमवार काे 27 घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। शव उसी बिछलिया घाट से बरामद किया गया है, जहां वह नहाने के दौरान डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मांधाता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। मृतक इंदौर का रहने वाला था और ओंकारेश्वर में दोस्तों के साथ दर्शन के लिए आया था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।



बता दें कि इंदौर निवासी रामकृष्ण बिरला (23) के घर जन्माष्टमी पर खरगोन और राजस्थान के रहने वाले दोस्त उसके घर आए थे। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। यहां नागर घाट पर नर्मदा नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गोताखोरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। तेज बहाव के चलते एसडीईआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था। परिजन ने रामकृष्ण को तलाश करने वाले को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने उसे तलाशने खुद टीमें बना ली है, वे अलग-अलग जगह करीब दस नावों की मदद से नर्मदा में सर्चिंग में जुटे थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गहरे पानी में डूबने के बाद युवक चट्टानों के अंदर फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। लंबे समय तक पानी में रहने के बाद शरीर के फूलने से शव बाहर ऊपर आ गया। 27 घंटे की तलाश के बाद साेमवार दाेपर काे उनका शव बरामद हुआ। मृतक रामकृष्ण बिरला खरगोन जिले के भूलगांव का रहने वाला है। हाल में ही एक सॉफ्टवेयर कंपनी में उसकी जॉब लगी थी। वह फिलहाल वर्क फ्रॉम होम पर था।


पिता शांतिलाल बिरला (गुर्जर) किसान हैं। रामकृष्ण परिवार का इकलौता बेटा है। उसकी तीन बहनें हैं। रामकृष्ण का रिश्ता भी तय हो चुका था, जनवरी 2026 में उसकी शादी होनी है।

 
 
MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.