Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी में किया 11,000 करोड़ रुपये की दो बड़ी सड़कों का उद्घाटन
new delhi,PM Modi inaugurated, capital

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो अहम राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

 

इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एलजी वीके सक्सेना, केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा और हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा मौजूद रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत में नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री मोदी को चंदन की लकड़ी से बनी राधा कृष्ण की मूर्ति देकर स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए दिल्ली को मिली तमाम सौगातों के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत के अग्रणी बनने के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने स्वदेशी तकनीक के उन्नत विकास का श्रेय भी पीएम मोदी को दिया।  


पहली राजमार्ग परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली का हिस्सा है। यह राजमार्ग 10.1 किलोमीटर लंबा है और इसे बनाने में करीब 5,360 करोड़ रुपये लगे हैं। यह राजमार्ग यशोभूमि, मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आने वाला बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका बस डिपो से जुड़ता है। इसका एक हिस्सा शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 तक और दूसरा हिस्सा द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक बना है। इसका हरियाणा वाला हिस्सा मार्च 2024 में पहले ही शुरू हो चुका है।

दूसरी राजमार्ग परियोजना शहरी विस्तार सड़क-II (यूईआर-II) है, जो अलीपुर से ढिंचाऊ कलां तक जाती है। यह राजमार्ग 33 किलोमीटर लंबा है और इसे बनाने में करीब 5,580 करोड़ रुपये लगे हैं। यह सड़क दिल्ली को बहादुरगढ़ और सोनीपत से जोड़ती है। इससे दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और माल ढोने वाले ट्रक आसानी से आ-जा सकेंगे। इससे सफर तेज और आसान हो जाएगा। इससे दिल्ली के भीतरी और बाहरी रिंग रोड पर, मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-09 जैसे प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा। यह परियोजना माल की आवाजाही को तेज और आसान बनाएगी और एनसीआर क्षेत्र में जीवन को सुगम बनाएगी।

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.