Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र के खंडवा में बड़ा रेल हादसा टला टूटी पटरी से गुजरने वाली थी ट्रेन
khandwa,   major rail accident ,broken track

खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार काे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां भोपाल रेल डिविजन के बरुड छनेरा रेलवे सेक्शन पर कीमैन ने टूटी पटरी देखी। जिसके बाद उसने फाैरन हाथ दिखाकर वहां से गुजरने वाली एक हालीडे स्पेशल ट्रेन काे रूकवाया। समय रहते ट्रेन रोकने से एक बड़ा हादसा हाेने से बच गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी है।

 
दरअसल, हॉलिडे स्पेशल ट्रेन (04159) इटारसी से भुसावल की ओर जा रही थी। इस दाैरान कीमैन ने रेलवे पटरी पर एक बड़ा क्रैक देखा। जिसके बाद उसने फौरन हाथ दिखाया और ट्रेन रोकने की कोशिश की। इस दौरान लोको पायलट ने बेहद सूझबूझ से फौरन गाड़ी रोकी और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और रेलवे ट्रैक को सुधारने का काम शुरू हो गया है। रेल संचालन को अस्थायी रूप से रोककर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
 
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि पटरी का हिस्सा किस वजह से टूटा। यह कोई हादसा था या साजिश यह जांच के बाद पता चलेगा। इधर रेल में सवार यात्रियों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो वे सहम गए थे। ट्रेन टूटे हुए रेलवे ट्रैक पर ही खड़ी है, अब सभी यात्री इसके सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक की पूरी जांच के बाद ही आगे की ट्रेन संचालन योजना बनाई जाएगी। यात्रियों को सुरक्षा सुनिश्चित होने तक ट्रेन में इंतजार करना पड़ रहा है। कीमैन की सतर्कता से ट्रेन काे समय रहते राेक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा हाेने से बच गया। यदि ट्रेन डीरेल हो जाती तो आशंका है कि बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
 

 

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.