Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
खरगे ने सत्ताधारी दल पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का लगाया आरोप
  new delhi, Kharge accused , voter list

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करा रहा है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया।

खरगे ने स्वतंत्रता दिवस पर एक संदेश में कहा कि भारतीय लोकतंत्र का आधार निष्पक्ष चुनाव है, जैसा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 15 जून 1949 को संविधान सभा में स्पष्ट किया था। खरगे ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' के नाम पर विरोधी दल के वोट काटे जा रहे हैं। कई जीवित व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया है। बिहार में 65 लाख वोट कटने पर सत्ताधारी दल को कोई आपत्ति नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि इस प्रक्रिया का लाभ किसे पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने यह बताने से इनकार किया कि किन लोगों के और किस आधार पर वोट काटे जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही आयोग ने मतदाता सूची सार्वजनिक की।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने आंकड़ों के साथ साबित किया है कि किस प्रकार से एक लोकसभा सीट पर गड़बड़ी कर जीत हासिल की गई। अब ऐसे ही प्रमाण कई अन्य सीटों पर भी सामने आ रहे हैं, जहां अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त थी, लेकिन एक क्षेत्र में भाजपा की बढ़त से कांग्रेस प्रत्याशी हार गए। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी आशंका जताई और कहा कि पार्टी इस पर बारीकी से अध्ययन कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की जांच करें। यह देखें कि किनके नाम काटे गए हैं, मृत घोषित किए गए हैं, स्थानांतरित किए गए हैं या एक ही पहचान पत्र को कई स्थानों पर जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले अतिरिक्त सूची भेजी जाती है, जिसकी जांच का समय उम्मीदवारों के पास नहीं होता। खरगे ने कहा कि यह केवल चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे।

MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.