Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रोटोकॉल में आधिपत्य विधायक ब्यास कश्यप को नहीं मिला सम्मान
korba, Dominance in protocol, MLA Beas Kashyap

कोरबा/जांजगीर-चांपा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए। कार्यक्रम में सत्ताधारी दल के कुछ सदस्यों को प्राथमिकता दी गई, जबकि जांजगीर-चांपा के निर्वाचित विधायक ब्यास कश्यप को उचित सम्मान और तवज्जो नहीं दी गई।

कार्यक्रम स्थल पर पहले भी पत्रकार दीर्घा पर कब्जा होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, वहीं आज भी स्थितियां जस-की तस बनी हुई है, पत्रकार अपने बच्चों काे लेकर पहुंचते है लेकिन वहां कई अन्य लोगों का कब्जा दिखा और इस बार वीआईपी कुर्सियों पर ‘आरक्षण’ को लेकर विवाद हुआ। जिला प्रशासन ने नाम और पद के अनुसार कुर्सियों पर स्टीकर लगाकर सीटें सुरक्षित करने का प्रयास किया था, लेकिन यह व्यवस्था कायम नहीं रह सकी।सांसद की सीट सुरक्षित करना भी प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया। चूंकि पूर्व में ही यह निर्धारित हो चुका था कि सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगी, ऐसे में उनकी कुर्सी यहां सुरक्षित करना विवाद को और बढ़ाने वाला कदम साबित हुआ।

स्थिति यह रही कि जिन लोगों को जिला प्रशासन ने औपचारिक आमंत्रण भेजा था, उनके लिए भी निर्धारित सीटें सुरक्षित नहीं रहीं। यहां तक कि सांसद की कुर्सी भी सुरक्षित नहीं रखी जा सकी। घटना के बाद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी विधायक ब्यास कश्यप को मनाने पहुंचे, लेकिन उनका प्रयास अधूरा ही रह गया।

 

स्थानीय लोगों और आमंत्रित जनप्रतिनिधियों का कहना है कि 79 वर्षों बाद भी अगर ऐसे अवसरों पर प्रोटोकॉल और शिष्टाचार का पालन नहीं हो पा रहा, तो यह ‘आजादी’ अधूरी ही प्रतीत होती है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर प्रोटोकॉल का सम्मान नहीं किया, जो आने वाले समय में उनके लिए अपमान का कारण बन सकता है। समय और सत्ता का बदलना तय है, और ऐसे में यह स्थिति कभी भी उनके सामने आ सकती है।

विधायक ब्यास कश्यप ने प्रोटोकॉल उल्लंघन पर जताई नाराज़गी

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने जिला मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में हुए प्रोटोकॉल विवाद पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, “ध्वजारोहण तक मैं तिरंगे का सम्मान करते हुए वहां मौजूद रहा, लेकिन उसके बाद कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया।
विधायक कश्यप ने आगे कहा कि प्रोटोकॉल का सम्मान सभी को करना चाहिए, न कि विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को नीचा दिखाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की परंपरा आने वाले समय में किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए घातक साबित होगी। “किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए अपमान बर्दाश्त करने योग्य नहीं है ।

 

 
MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.