Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियाें के ट्रेनिंग कैम्प व स्मारक ध्वस्त
bijapur, Naxal training camps , destroyed

बीजापुर । जिले के थाना पामेड़ क्षेत्र अंर्तगत गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर और उड़तामल्ला की ओर नक्सल विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208, केरिपु 228 और जिला सुकमा से कोबरा 203 बटालियन की संयुक्त टीमें रवाना हुई थीं। अभियान के दौरान आज गुरूवार काे उड़तामल्ला के जंगल में निर्मित एक नक्सल स्मारक को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। जबकि कोमटपल्ली के जंगल में इस अभियान के तहत नक्सलियों के अस्थायी और ट्रेनिंग कैम्प को भी नष्ट कर हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना तर्रेम क्षेत्र के कोमटपल्ली में जिला बल व केरिपु की 170वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने कोमटपल्ली के जंगलों की सघन तलाशी ली। इस दौरान बड़े-बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी से बरामद विस्फोटक एवं हथियार मे - भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड एवं रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री (पीईके, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), एम्युनेशन पोच, आईईडी बनाने के लिए विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर), आरी ब्लेड, स्पीकर व नक्सल सामग्री बरामद किया गया है l
MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.