Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ फ्रॉड में फंसे
mumbai, Shilpa Shetty ,60 crore fraud

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। अब मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने दोनों के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की है। यह धोखाधड़ी शिल्पा और राज की अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक सौदे के दौरान हुई थी।


कोठारी की शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है। व्यापारी कोठारी का आरोप है कि व्यापार निवेश के नाम पर लिया गया उनका पैसा निजी खर्चों में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह धनराशि 2015 से 2023 के बीच बिजनेस विस्तार के नाम पर दी थी। शिकायत के मुताबिक, राजेश आर्या नाम के व्यक्ति ने दीपक कोठारी की मुलाकात शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से करवाई थी। उस समय राज और शिल्पा बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे, जो एक होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म था। आरोप है कि दोनों ने 75 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिस पर 12 प्रतिशत ब्याज चुकाना था। ब्याज से बचने के लिए उन्होंने कथित रूप से हेरफेर कर इस राशि को लोन की बजाय कंपनी में निवेश के रूप में दिखाया। शिकायतकर्ता का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनसे हर महीने रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादे के बावजूद भुगतान नहीं किया। इस लेन-देन में शिल्पा गवाह के रूप में मौजूद थीं, हालांकि सितंबर 2016 में उन्होंने अचानक कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। कोठारी के मुताबिक, बाद में उन्हें शिल्पा और राज के पहले के कथित कारनामों की जानकारी मिली, साथ ही यह भी पता चला कि उनकी कंपनी पर पहले से ही दिवालियापन का मामला चल रहा था।

कोठारी का आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनके सहयोगी ने एक सुनियोजित साजिश के तहत लोगों को धोखे में फंसाया। लगभग 60.48 करोड़ की ठगी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आईपीसी की धारा 403, 406 और 34 के तहत शिल्पा और राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है। गौरतलब है कि शिल्पा और राज इससे पहले भी कई बार विवादों में सुर्खियां बटोर चुके हैं।

 
MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.