Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सभी को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संदेश दिया
bhopal, Union Minister Shivraj , adopt indigenous products
भोपाल । केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मध्य प्रदेश के विदिशा में रविन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में आयोजित स्व सहायता समूह की महिलाओं के उन्मुखीकरण एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें स्नेह स्वरूप उपहार भी भेंट किये। इस दौरान यहा बड़ी संख्या में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री चौहान को राखी बांधी।


केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से ही सभी को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को देश में निर्मित वस्तुओं को क्रय करना चाहिए, ताकि हमारे देश के छोटे व्यवसायियों को लाभ पहुंचे और रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को छोटी से छोटी वस्तुएं भी खरीदना है तो हमारे देश के नागरिकों द्वारा निर्मित की गई वस्तुएं ही खरीदना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी को स्वदेशी अपने का संकल्प भी दिलाया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम एक वैभवशाली, समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण कर रहे हैं। लखपति दीदी बनाए जाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि बहनों को लखपति दीदी बनाना है बहनें आत्मनिर्भर बनें। इसी दिशा में लखपति दीदी बनाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। बहनों को पैसों के लिए भटकना ना पड़े इसलिए प्रधानमंत्री ने इस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। अब अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कर स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा, ताकि बहनों की आय बढ़ सके। साथ ही जो बहनें लखपति दीदी हैं उन्हें महा लखपति दीदी बनाया जाएगा। जिन बहनों की आय 10 लाख रुपये होगी। वह महा लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल होंगी।


केंद्रीय मंत्री चौहान ने इसके पहले शासन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। विशेषकर उन्होंने प्रदेश में लाडली बहनों को प्रदान की जा रही मासिक राशि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों के पैदा होने से लेकर ही उन्हें लखपति बनाने के उद्देश्य से ही यह योजना प्रारंभ की गई थी और यह योजना आज प्रदेश में संचालित है उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजना के संबंध में कहा कि यह दोनों योजनाएं आज भारत देश के कई राज्यों द्वारा लागू की गई है और अलग-अलग नाम से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा की लाडली बहना योजना के पैसे महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहे हैं।


तिरंगे से देशभक्ति का संदेश
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान तहत मंच से ही अपने हाथों में तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मुकेश टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के उद्घोष लगाकर हर घर तिरंगा के संदेशों का संप्रेषण किया।


गुलाब की पंखुड़ियां से स्वागत
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑडिटोरियम भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं और लाडली बहनाओं का गुलाब की पंखुड़ियो की वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने यहां आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में राखी बंधवाने से पहले बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है।

 

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.