Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्‍य प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्‍ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा
bhopal, Announcement of awarding, President

भोपाल । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्‍वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्‍त 2026 को किया जाएगा।

 

इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्‍ट सेवा पदक

 

राष्ट्रपति विशिष्‍ट सेवा पदक अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्‍ता, आरक्षकदेवेन्‍द्र कुमार कौशल तथा प्रधान आरक्षक वॉल्‍टर हे‍नरी इक्‍का को देने की घोषणा की गई है।

 

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

 

सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप आयुक्त सीमा अलावा, पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री, सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक प्रवीण पवार, निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक मनेता राय, उप पुलिस अधीक्षक अलरिज विन्सेंट सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक राव सावंत को दिया जाएगा।

 

 

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.