Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने लूटा बैंक
jabalpur, Bank robbed, masked armed criminals

जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर से 50 किमी दूर खितौला इलाके में साेमवार सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बैंक से लूट की बड़ी वारदात काे अंजाम दिया। सोमवार की सुबह जैसे ही सिहोरा स्थित बैंक खुला उसी समय योजनाबद्ध तरीके से पांच से छह नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और सीधा बैंक परिसर में गन अड़ाकर बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बैंक से लगभग 10 किलो सोना, 5 लाख 70 हजार नकदी लूट कर बड़े आराम से भाग निकले। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने सभी संभावित जगहों पर नाकेबंदी कर जांच कड़ी कर दी है। वहीं अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि सभी आरोपी डकैती के बाद किस तरफ भागे हैं। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी है। पूरे जबलपुर सहित कटनी, मंडला, डिंडोरी पुलिस को अलर्ट किया है।

 

जानकारी अनुसार बदमाशाें ने सोमवार सुबह 11 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्‌टा दिखाकर धमकाया। फिर 15 मिनट में 1, किलो सोना व 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लूट ले गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सिहोरा में नेशनल हाइवे और खितौला मोड के पास स्थित इसाफ माइक्रो फाइनेंस बैंक की शाखा में सुबह 9 बजे बैंक का कामकाज और लेनदेन शुरू होता है। साेमवार काे बैंक खुलने के कुछ ही समय बाद नकाबपोश आरोपी योजनाबद्ध तरीके से बैंक पहुंच गए और सीधा कर्मचारियों पर रिवाल्वरनुमा हथियार अड़ाकर बैंक काे लूट लिया। सूत्रों के मुताबिक बदमाश पैकेटाें में रखा सोना एवं 5 लाख 70 हजार नकद लूट करके भाग निकले।  

वारदात की जानकारी लगते ही मौका-ए-वारदात पर खितौला और सिहोरा पुलिस थाने का अमला पहुंच गया और छानबीन शुरू कर दी है।
 
पुलिस ने बताया कि छह युवक तीन बाइकों पर सवार होकर आए। बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर एक-एक कर अंदर पहुंचे। कुछ देर बैंक कर्मचारियों की वर्किंग देखते रहे और फिर कट्‌टा निकालकर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने लगे। लुटेरे बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। जब लुटेरे बैंक के बाहर निकल गए, तब अधिकारियों ने खतरे का सायरन बजाया। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि बैंक खुलने का समय सुबह 10.30 बजे हैं, लेकिन त्योहार के कारण पिछले कुछ दिनों से आठ से नौ बजे की बीच खुल जाता है। जानकारी मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, एसपी संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। खितौला, सिहोरा के आसपास पुलिस डॉग स्काड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
 
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया है जिसके लिए सघन नाकेबंदी कर दी गई है एवं आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। डकैतों ने 5 लाख रुपये नगद एवं कुछ सोने के पैकेट लूटे हैं। बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी गई हैं। वहीं सबसे खास बात यह है कि कोई यह नही बता पाया कि आरोपी किस ओर भागे हैं।
 
लूट और चोरी की इन वारदातों ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं क्योंकि खितौला हो या सिहोरा सभी जगह चोरी की वारदात लगभग हर महिने होती हैं लेकिन खुलासा कभी कभार ही होता है हाल ही में सिहोरा के सबसे बड़े धार्मिक स्थल ज्वालामुखी मन्दिर में दो दिन पहले भी चोरी हुई है।
MadhyaBharat 11 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.