Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अनूपपुर में तेज रफ्तार कार बाइक से टकराकर घर में घुसी 5 की मौत
  Anuppur,  speeding car collided , 5 died

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद एक घर मेें जाकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार और बाइक चालक सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है।


सोमवार सुबह करीब 10 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के रेऊंदा गांव में कोतमा से बेलिया जा रही तेज रफ्तार में कार (स्कॉर्पियो) ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचला दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक का चेहरा पहचानना मुश्किल था। इसके बाद अनियंत्रित कार पलटते हुए एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। कार में सवार नौ लोग सवार थे, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक बाइक सवार सहित दो लोगों की चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते मे ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बाइक सवार निगवानी निवासी अमृत लाल चौधरी बैड बजाने के काम से मरवाही जा रहा था। वहीं कार में सवार नौ लोग गांव से कहीं पिकनिक मनाने जा रहे थे।

 

रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि सोमवार की सुबह कार सवार कोतमा से झिरिया टोला की तरह आ रहे थे, जबकि बाइक सवार युवक झिरिया टोला से कोतमा की ओर जा रहा था। नेशनल हाइवे 43 पर झिरिया टोला के पास कार अनियंत्रित हो गई। वह बाइक को टक्कर मारते हुए निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में शुभम (19) पुत्र राकेश चौधरी, राहुल (19) पुत्र तीरथ केवट, सौरभ प्रधान (18) पुत्र हुकुमचंद प्रधान, तीनों निवासी बेलिया छोट, अनूपपुर, पुष्पेंद्र घसिया निवासी छौहरी, अनूपपुर और बाइक सवार अमित चौधरी निवासी उड़तान, अनूपपुर शामिल है। वहीं 20 वर्षीय विकास सिंह पुत्र चरकू सिंह, 19 वर्षीय गुड्डा पुत्र दूबलाल, 19 वर्षीय कोलन उर्फ छोहरी पुत्र सूरज, आशीष केवट पुत्र कोले केवट एवं अमलेन्द्र सिंह घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।

MadhyaBharat 11 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.