Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विधानसभा चुनाव में 160 सीटें जिताने का मिला था ऑफर : शरद पवार
nagpur,   assembly elections, Sharad Pawar
नागपुर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उनके दल को 160 सीटें जिताने की पेशकश करते हुए दो लोग उनसे मिलने आए थे।
पवार ने यहां के प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा, "महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले दिल्ली में मुझसे 2 व्यक्ति मिलने आए थे। उन दोनों ने कहा था कि वे महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 160 सीटें जिताने की गारंटी दे सकते हैं। यह सुनकर मैं खुद भी हैरान रह गया। हालांकि उन्होंने दावा किया, फिर भी मेरे मन में चुनाव आयोग को लेकर कोई शक नहीं था, लेकिन ऑफर लेकर ऐसे लोग आते रहते हैं, इसलिए मैंने उन्हें नजरअंदाज किया।"
पवार ने बताया की, "मैंने उन दोनों व्यक्तियों की राहुल गांधी से मुलाकात करवा दी। उन्होंने राहुल गांधी से जो भी कहना था, कह दिया। बाद में राहुल गांधी और मैंने ऐसा तय किया कि इस तरह की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, यह हमारा रास्ता नहीं है। हमें जनता के सामने जाना चाहिए और जनता का समर्थन कैसे हासिल किया जाए, इस पर ध्यान देना चाहिए।"
पवार ने कहा, "दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैं भी मौजूद था। मैं कल से देख रहा हूं कि यह चर्चा चल रही है कि उद्धव ठाकरे मौजूद थे, लेकिन वे कहां बैठे थे? इस पर राजनीतिक बहस हो रही है। राहुल गांधी का जो प्रजेंटेशन था, वह देखने के लिए हम सामने नहीं बैठे। जैसे कोई फिल्म देखने जाएं तो पहली पंक्ति में नहीं बैठते, वैसे ही हम भी पीछे बैठे थे। मैं खुद भी पीछे ही बैठा था। इसका मतलब बस इतना ही था कि हम स्क्रीन के करीब नहीं बैठते, थोड़ी दूरी बनाकर बैठते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उद्धव ठाकरे कहां बैठे थे, इस बात को लेकर राजनीति हो रही है।" इसके अलावा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर शरद पवार ने कहा, "राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच होनी चाहिए। हमें इस पर भाजपा नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से जवाब चाहिए।"
MadhyaBharat 9 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.