Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने पर खरगे ने सरकार से पूछे सवाल
new delhi, Kharge asked, government questions

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और जो भी देश हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को मनमाने ढंग से दंडित करता है, वह भारत की मजबूती को नहीं समझता। सातवें बेड़े की धमकियों से लेकर परमाणु परीक्षणों के प्रतिबंधों तक, हमने अमेरिका के साथ अपने संबंधों को आत्मसम्मान और गरिमा के साथ निभाया है। खरगे ने आरोप लगाया कि अमेरिका की धमकियों की वजह से मोदी सरकार की कूटनीति लड़खड़ा रही है।

खरगे ने कहा कि ट्रंप के 'पारस्परिक टैरिफ' योजना की जानकारी होने के बावजूद भारत सरकार ने केंद्रीय बजट में एमएसएमई, कृषि, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न एवं आभूषण, दवा, जैविक उत्पाद, पेट्रोलियम और वस्त्र जैसे क्षेत्रों को राहत देने की कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत का अमेरिका को निर्यात 2024 में लगभग 7.51 लाख करोड़ रुपये रहा, ऐसे में 50 फीसदी टैरिफ लागू होने से करीब 3.75 लाख करोड़ रुपये का सीधा आर्थिक बोझ देश पर पड़ेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर छोटे उद्योगों और किसानों पर होगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने पर बतौर जुर्माना लगाया गया है। इस टैरिफ से छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़ कर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो जाएगा। ट्रंप का यह अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू हो जाएगा।

 

MadhyaBharat 7 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.