Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से 10 वर्षीय मासूम घायल
umaria,   innocent injured after ,plaster fell

उमरिया । मध्‍य प्रदेश में इस समय सरकारी स्‍कूलों की इमारतें जर्जर हालत में पहुंच गई हैं, यही कारण कि इस बारिश में आए दिन अब दुर्घटनाएं भी सामने आ रहीं हैं। गरूवार को उमरिया जिले में सर्वशिक्षा अभियान की लापरवाही के चलते स्कूल की छत का प्लाटर गिरने से 10 वर्षीय मासूम घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार पूरा जन शिक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया विकास खण्ड करकेली के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला कोयलरी का है, जहां कक्षा 4 के 21 बच्चे कक्षा में थे परंतु बाकी बच्चे आधी छुट्टी में खेलने बाहर निकल गये और यह अंकित यादव अपना होमवर्क कर रहा था उसी दौरान स्कूल की छत का प्लाटर टूट कर बच्चे के सिर पर गिर गया और शिक्षक अपनी मस्ती में मस्त रहे किसी ने ध्यान नही दिया। छात्र की माँ अंजी यादव ने बताया कि मेरा लड़का अंकित यादव कक्षा 4 में सरकारी स्कूल कोयलारी में पड़ता है और उसके सर पर स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया जिससे वह घायल हो गया स्कूल प्रबंधन ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। सूचना मिलते ही मैं स्‍कूल से बच्‍चे को लेकर सीधे सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची।

 

वहीं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक के.के. डेहरिया ने सफाई देते हुए बताया कि स्कूल के एक कमरे में सीलन आ गई थी जिसके कारण उसके कोने से प्लास्टर गिर गया और हमारा एक छात्र कक्षा चार का अंकित यादव घायल हो गया। अभी उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हमारे बीआरसी वहां गए थे और उन्होंने बताया कि उसका इलाज किया जा रहा है, इसके पूर्व भी हमारे उप यंत्री द्वारा स्कूल का भ्रमण किया गया था और वहां पर जो दो अनुपयोगी कक्षा थे उनके लिए भी हमने प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया था कि वहां पर बच्चों को ना बैठायें, हालांकि जो हमारे कक्षा का प्लास्टर गिरा हुआ है यह बिल्कुल बैठने योग्य था और ठीक था।

 

यह वर्ष 1991 का बना हुआ है और बैठने लायक था इसलिए हमारे प्रधानाध्यापक ने बच्चों को यहां बैठाया हुआ था और लगभग 20-22 बच्चे बैठे हुए थे जो लघुकृत अवकाश में बाहर गए थे और यह बच्चा अपना होमवर्क कर रहा था। इसी दौरान यह घटना घट गई।

MadhyaBharat 7 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.