Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर मालगाड़ी से टकराया
umaria, Uncontrolled truck ,goods train

उमरिया । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के जनपद मुख्यालय बिरसिंहपुर पाली में बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर मालगाड़ी से टकरा गया। दरअसल पाली बाजार में ही ट्रक का कंप्रेसर पाइप फट गया। जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को दीवार की ओर मोड़ दिया ताकि बाजार में कोई बड़ी घटना न हो। इसके बाद ट्रक दीवार तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। टक्कर के बाद ट्रक मालगाड़ी में ही फंसा रह गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के एक घंटे बाद तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह लगभग 10 बजे की है। ट्रक क्रमांक एमपी 54 1178 सुबह कटनी से बुढार की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही पाली नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचा, उसका कम्प्रेशर पाइप फट गया, जिससे उसके ब्रेक फेल हो गए और वाहन पूरी तरह से बेकाबू हो गया।

 

ट्रक चालक नौशाद अहमद, निवासी धनपुरी ने बताया कि आगे भीड़ वाला क्षेत्र था और बड़ी दुर्घटना ना हो इसलिए मैंने ट्रक दीवार की तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद दीवार तोड़ते हुए गाड़ी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।इसदाैरान एक मालगाड़ी बिरसिंहपुर पाली स्टेशन के आउटर में खड़ी हो रही थी इसलिए स्पीड कम थी। ट्रक ट्रेन से टकरा गया।टक्कर के बाद ट्रक मालगाड़ी में ही फंस गया।हालांकि गनीमत रही कि टक्कर में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद एक घंटे से अधिक समय तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।हादसे में मालगाड़ी को भी आंशिक क्षति पहुंची है। कुछ समय के लिए आवागमन रोका गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल कर दिया।अधिकारियों ने ट्रक को अलग करने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
 
मामले की जानकारी मिलते ही पाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश चंद मिश्रा ने बताया कि एक ट्रक तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हो गया और रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। वहां मालगाड़ी से टक्कर भी हुई, लेकिन सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारणों की भी जांच करेगी। साथ ही रेलवे विभाग भी अपने स्तर पर मालगाड़ी को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।
MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.