Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
फटकार का नया रिकॉर्ड बना रहे हैं राहुल गांधी : शांता कुमार
shimla, Rahul Gandhi  ,Shanta Kumar

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांताकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी विपक्षी नेता को उच्चतम न्यायालय से इतनी कठोर फटकार कभी नहीं पड़ी, जितनी राहुल गांधी को पड़ी है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की यह टिप्पणी, यदि वे सच्चे भारतीय होते तो सेना के बारे में ऐसी बातें न कहते, देश की सेना के प्रति अपमानजनक बयान पर एक स्पष्ट और कड़ा संदेश है।

शांता कुमार ने मंगलवार काे यहां एक बयान जारी कर कहा कि सेना देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर जान की बाजी लगाती है और राष्ट्रध्वज में लिपटकर शहीद होती है। ऐसे में सेना के बारे में अपमानजनक बातें करना निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने कांग्रेस नेता को फटकारों का "नया रिकॉर्डधारी" बताते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठे बयान देकर खुद की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्व. अरुण जेटली के बारे में भी उन्होंने गलतबयानी की, जो बाद में बेनकाब हो गई।

बिहार चुनाव में धांधली के आरोपों पर भी शांताकुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव आयोग स्वयं स्पष्ट कर चुका है कि केवल मृतकों और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम ही हटाए गए हैं, इसके बावजूद राहुल गांधी यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास 'सबूतों का परमाणु बम' है। शांता कुमार ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर उनके पास वास्तव में सबूत हैं, तो वह परमाणु बम जल्दी फोड़ें। कहीं ऐसा न हो कि वह बम उन्हीं की जेब में फट जाए।

 

शांता कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी और महात्मा गांधी एवं नेहरू जैसे नेताओं की विरासत को संभालने वाली कांग्रेस अब ऐसे नेतृत्व के हाथों में है, जो व्यर्थ की बयानबाज़ी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कांग्रेस का राजनीतिक अंतिम संस्कार कर देने पर आमादा है।

 

 

 

MadhyaBharat 5 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.