Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल के आरजीपीवी कैंपस में देर रात दो छात्रावास के छात्रों के बीच मारपीट
bhopal,   fight between students ,  RGPV campus

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) कैंपस में साेमवार देर रात दो छात्रावास के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के बाल्टिक हॉस्टल और स्कूल आफ आर्किटेक्चर (एसओए) हॉस्टल के छात्रों के बीच सामान्य विवाद शुरू हुआ जाे देखते ही देखते हिंसक हो गया। हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लिए छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। कई छात्रों का सिर तक फूट गया है। कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए है। मंगलवार को सुबह मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वहीं घटना को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सफाई दी है। प्रबंधन का कहना है कि यह रैगिंग का मामला नहीं है, बल्कि छात्रों के बीच आपसी विवाद है।

 

दरअसल, विवाद की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई। बताया जा रहा है कि एक छात्र ने फोन कॉल पर बात करने को लेकर दूसरे को टोका, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामला दोनों हॉस्टलों तक पहुंच गया। रात करीब 11 बजे बाल्टिक और एसओए हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतर आए। कुछ ही देर में दोनों गुट आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मारपीट में कई छात्रों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्र एक-दूसरे को डंडों से पीट रहे हैं। शिकायतकर्ता छात्र ने भी घटना की रिकॉर्डिंग प्रशासन को सौंपी है। आरजीपीवी प्रबंधन ने कहा है कि वीडियो और शिकायत के आधार पर दोषी छात्रों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ होगी और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को समझाइश दी जाएगी। हॉस्टल और कैंपस में सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। हॉस्टल और कैंपस में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

 

मारपीट के बाद आरजीपीवी कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हॉस्टल के अंदर और बाहर निगरानी के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड मौजूद होने के बावजूद इस तरह की घटना कैसे हो गई, यह बड़ा सवाल है। हालांकि आरजीपीवी में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छात्रों के बीच मारपीट, रैगिंग और ग्रुप क्लैश की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालांकि प्रशासन हर बार सुरक्षा बढ़ाने का दावा करता है, लेकिन बड़े पैमाने पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

 
 
MadhyaBharat 5 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.