Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ की अस्मि खरे को राष्ट्रपति ने 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल होने किया आमंत्रित
durg,President invites, Chhattisgarh

रायपुर/दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआईटी)से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं अस्मी खरे को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आमंत्रित किया गया है। उन्हें यह विशेष आमंत्रण अपनी टीम कोडिंग विजार्ड का नेतृत्व करते हुए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 में जीत हासिल करने के लिए दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अस्मी खरे के मार्गदर्शन में उनकी टीम ने गेल इंडिया के लिए एक जियो लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली विकसित किया है , जिससे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के जीपीएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज हो सके। साथ ही जहां इंटरनेट की उपलब्धता सीमित है, ऐसे क्षेत्रों के लिए ऑफलाइन उपस्थिति को सपोर्ट करते वाला उपकरण भी विकसित उनकी टीम ने किया है जो गेल साइट के कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से आपात स्थितियों की तुरंत रिपोर्ट करने में मदद करता है। इस टीम में यशवर्धन सिंह, विपिन कुमार गौतम, प्रथम साहू, मयंक देशलहरा और जतिन कुंजाम शामिल हैं।

 

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हैकाथॉन पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं, अनिल खरे और स्मिता खरे की बेटी अस्मी देश की श्रेष्ठ सात टीम लीडर्स में एक हैं, जिन्हें इस विशेष आमंत्रण के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि पर उत्साहित अस्मी ने राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है और मैं अपने शहर और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके गर्व महसूस कर रही हूं।

उल्लेखनीय है कि यह सम्मान देश भर के उन चुनिंदा प्रतिभागियों को दिया जाता है, जिन्होंने तकनीकी क्षेत्र में असाधारण नेतृत्व और नवाचार का परिचय दिया हो। यह हैकाथॉन एनआईटी श्रीनगर में आयोजित हुआ था। इस समारोह में अस्मी देश के उन उत्कृष्ट और क्रिएटिव व्यक्तियों के साथ शामिल होंगी, जिन्हें भारत की राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा।

 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.