Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के लरामपुर में भारी बारिश की चेतावनी
raipur,Heavy rain warning, Larampur, Chhattisgarh

रायपुर  । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज साेमवार काे भारी हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरी-दक्षिणी हिस्से के 16 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बाकी बचे मध्य हिस्सों के जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मध्य हिस्से में चार दिन बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा गई है।
माैसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क रहा या हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश दौरा कोचली, 13 सेंटीमीटर रामचंद्रपुर, 9 सेंटीमीटर अंबिकापुर, 7 सेंटीमीटर सूरजपुर, लटोरी, कुसमी में रिकॉर्ड की गई। आज सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाये हुए है । माैसम विभाग के मुता।एक या दो बार हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया ।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहांपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा, केनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम विहार और उससे लगे उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.