Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्‍कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस को पेट्रोलिंग करने के सख्‍त निर्देश : डीजीपी
bhopal, Strict instructions, DGP

भोपाल । पुलिस गर्ल्‍स स्कूल और कॉलेजों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें, ताकि छेड़खानी की घटनाऐं न हों। धार्मिक आधार पर बालिकाओं का शोषण न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से मौजूद रहने वाले मजनूं किस्म के लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। यह निर्देश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सोमवार को पुलिस मुख्‍यालय से प्रदेश के सभी जोनल एडीजी/आईजी, पुलिस आयुक्‍त भोपाल, इंदौर तथा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से महिला सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। डीजीपी मकवाना ने कहा कि महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक गर्ल्स होस्टल और वर्किंग वुमन होस्टल से समन्‍वय के लिए बीट अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाऐं। किसी भी प्रारंभिक शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करें। डीजीपी ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए।

 

उन्होंने कहा कि जिस जोश और समर्पण के साथ “नशे से दूरी है जरूरी” जागरूकता अभियान संचालित किया गया, उसी तरह ड्रग माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ड्रग्स के हॉट स्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर सुनियोजित तरीके से अभियान चलाकर ड्रग माफिया के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जाए। उन्होंने अवयस्क बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर उन्‍हें शीघ्र बरामद करने के निर्देश भी दिए। आवेदकों की समस्याओं का समाधान उनकी संतुष्टि के अनुसार किया जाए। डीजीपी ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्टाफ की समीक्षा करने तथा अतिरिक्त या अटैच स्टाफ को उनकी मूल पदस्थापना/ पुलिस थानों में वापस भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कर्मचारियों का नियमानुसार रोटेशन सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से उन वाहन चालकों का रोटेशन किया जाए, जो लंबे समय से एक ही अधिकारी के साथ या थानों पर कार्यरत हैं। बैठक के दौरान विशेष पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा एवं लेखा और कल्याण शाखा  अनिल कुमार ने ऑपरेशन मुस्कान, ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड तथा महिला अपराधों से संबंधित विवेचना की कमियों, सुधार, डीएसआर की समीक्षा भी की और फील्‍ड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.