Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष
raisen, Bloody conflict,same family

रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में काेतवाली थाना अंतर्गत खरगावलि गांव मेंसाेमवार सुबह जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दाे पक्षाें में खूनी संघर्ष हाे गया। इस दाैरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर डंडे और तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष को ज्यादा चोट लगी है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
जानकारी अनुसार परिवार के दो पक्षों में तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर पुराना विवाद है। साेमवार सुबह इसी मुद्दे काे लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर डंडे और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।
 
पुलिस के अनुसार इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के घायलों में ओम प्रकाश कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह, और नर्मदी कुशवाह शामिल हैं। दूसरे पक्ष के घायलों में संजू कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा और विष्णु कुशवाहा शामिल हैं। गंभीर घायल की परिजन भावना कुशवाह ने बताया कि उनके पिता, भाई, भाभी और मां को उनके ही परिवार के मानसिंह, छतर सिंह, विनोद सिंह, भूपेंद्र, संजू और विष्णु ने सुबह रास्ता रोककर डंडे और तलवार से हमला किया।
 
परिजनों का आरोप है कि घायल लोग काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर एक गंभीर घायल को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां स्ट्रेचर भी उपलब्ध नहीं था। पुलिस ने खुद घायल को ऑटो से उठाकर अंदर पहुंचाया। इस पूरी घटना का वीडियाे भी सामने आया है। जिसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष को सड़क पर पटक-पटक कर मारते हुए नजर आ रहे हैं।
 
थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से एक गंभीर घायल को भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.