Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
चुनाव आयोग ने दो वोटर आईडी रखने के मामले में तेजस्वी यादव काे जारी किया नोटिस
patna, Election Commission, issued notice to Tejashwi

पटना । बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव काे दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग का दावा है कि दो में से एक एपिक नंबर अस्तित्वहीन है।आयोग ने तेजस्वी से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। 

 

तेजस्वी यादव ने दावा किया था है कि बिहार की मतदाता सूची के प्रारूप में उनका नाम नहीं है। तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो एपिक नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में नहीं है। चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया और एपिक नंबर RAB2916120 का विवरण मांगा है, ताकि इसकी जांच की जा सके। आयोग ने इस पर स्पष्टीकरण मांगते हुए उनसे तय समयसीमा के भीतर तथ्यात्मक जवाब देने को कहा है।
 
चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा है कि आपकी ओर आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होने की बात बताई गई। लेकिन जांच में पाया गया कि आपका नाम मतदान केन्द्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है, जिसका एपिक नंबर RAB0456228 है।

दरअसल, तेजस्वी यादव के नाम पर दो एपिक नंबर RAB2916120 और RAB0456228 दर्ज हैं। इनमें से पहला एपिक नंबर वर्ष 2015 की मतदाता सूची और 2020 के नामांकन पत्र में मौजूद था, जबकि दूसरा एपिक नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है। 
 

निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह मामला मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि या फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। आयोग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दूसरा एपिक नंबर कभी आधिकारिक रूप से जारी किया गया था या नहीं।


उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। हालांकि, आयोग ने उनके इस दावे को भ्रामक और असत्य करार देते हुए खारिज कर दिया था। आयोग ने स्पष्ट किया था कि 1 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम मौजूद है।

MadhyaBharat 3 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.