Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई
ujjain, Chief Minister , beloved sisters

उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में बेस्ट लाइफस्टाइल कंपनी में आयोजित रक्षा बंधन कार्यकम लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं मेरी बहने हैं, यह मेरा मान है, सम्मान है, बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए, इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।  इस कंपनी में अभी वर्तमान में 1500 बहनों को रोजगार मिल रहा है आने वाले समय में यह कंपनी चार हजार बहनों को रोजगार देगी, इसके लिए सरकार कंपनी को नवीन जगह दे रही है जहां बहनों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह उद्बोधन  में बहनों से मिलते हुए दिया ।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रतिभा सिंटेक्स भी 7000 से अधिक बहनों को रोजगार दे रही है और यह बहने अपने कार्य कुशलता से ऐसा सामान बना रही है ,वो उत्पाद सीधे अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है । इसमें 11 लाख यूनिट कपड़े बनाकर हमने अमेरिका को निर्यात किये है ,आने वाले समय में यह कंपनी 20 लाख यूनिट बनाकर अमेरिका को निर्यात करेगी, इन कर्मशील बहनों के चरणों में प्रणाम है, बहने मेरे लिए सब कुछ है ।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन के कपड़ा मिलो से पहले के समय में 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता था, वर्तमान में हमारे जिले से ही 20000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है और आने वाले समय में यह संख्या लगातार बढ़ती जाएगी । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की उद्योग धंधे उज्जैन में आ रहे हैं, हमारे प्रदेश के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, निवेश कर रहे हैं हमें रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं, यह देश-विदेश में हमारे लिए सम्मान की बात है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बहने हमारे लिए ईश्वर की एक सौगात है। त्योहारों का राजा रक्षाबंधन है, इस त्यौहार में बहने अपने भाइयों के लिए सब कुछ निछावर कर देती है । प्यार ,सम्मान ,दुलार और दूसरे परिवार में जाकर उनका सम्मान भी बढ़ाती है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की हम सभी बहनों को इस बात का भी ध्यान रखना है कि यह कंपनी लगातार कार्य करती रहे और इस कंपनी में अपने समर्पण के साथ काम करें ,इस कंपनी से हमें रोजगार मिलता है जीवन यापन का साधन मिल रहा है तो हमें भी समर्पण के साथ कंपनी में काम करना चाहिए। मध्यप्रदेश सरकार इस कंपनी के बहनों को ₹5000 प्रदान कर रही है ऐसी भी और कई योजनाएं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। आने वाले समय में मध्य प्रदेश सरकार और बेहतर काम करने के लिए प्रयासरत है , आगामी 07 अगस्त को लाडली बहनों के खातों में ढाई सौ रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदाय की जाएगी । यह रक्षाबंधन पर भाई की तरफ से छोटा सा उपहार है । इस अवसर पर कंपनी की बहनों ने मुख्यमंत्री के दोनों हाथों में राखी बांधी और तिलक लगाया । मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार प्रदान किए।


इस अवसर पर हजारों की संख्या में लाड़ली बहने , विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल , रवि सोलंकी और जिले के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 3 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.