Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उज्जैन दर्शन करने जा रहे श्रद्वालुओं से भरी बस पलटी
rajgarh,   bus full of devotees, overturned

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर करनवास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ग्राम दामड़िया के समीप ज्ञानस्थली स्कूल के सामने गोवंश को बचाने के फेर में श्रद्वालुओं से भरी ट्रेवलर बस पलट गई, हादसे में एक ही जगह की महिला, बच्चे सहित 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बूलेंस वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार हाइवे-52 स्थित ग्राम दामड़िया जोड़ के समीप ज्ञानस्थली स्कूल के सामने भरतपुर राजस्थान से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे श्रद्वालुओं से भरी ट्रेवलर बस क्रमांक आरजे 29 टीए 2290 हाइवे पर बैठे गोवंश को बचाने के फेर में अनियंतित्र होकर पलट गई, हादसे में एक ही जगह के 16 लोग घायल हो गए,जिनमें चंद्रावतीदेवी (62) पत्नी छीतरमल,अजय (48)पुत्र परशुराम कंसाना,प्रेमसिंह (32)पुत्र सोहनलाल,रेनू (42) पत्नी संतोष अग्रवाल,चंचल(32)पत्नी सोनू शर्मा,मधु (28) पत्नी प्रेमसिंह, पुष्पा (35)अजय कंसाना,सीमा (35) पत्नी नरेश, सोनू (37)पुत्र वेदप्रकाश शर्मा, सोहनलाल(66)पुत्र खमानी माली, चंद्रशेखर (42)पुत्र गोपाल शर्मा,दुलारी (60)पत्नी सोहनलाल,यादवेंद्री (48) पत्नी शिवचरण शर्मा,निकिता (10)पुत्री प्रेमसिंह साल,मुस्कान(16)पुत्री संतोष, प्रांजल(16) पुत्री संतोष अग्रवाल सर्वनिवासी भरतपुर राजस्थान घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

 

बताया गया है कि भरतपुर निवासी श्रद्वालु उज्जैन महाकाल व ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे तभी करनवास के समीप हाइवे पर बैठे दो बैल अचानक उठ गए,जिन्हें बचाने के फेर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पीछे ही उनके परिवार की एक अर्टिका कार चल रही थी,जिसमें पांच लोग सवार थे जो सभी सुरक्षित है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

 

 

MadhyaBharat 3 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.