Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी
balrampur, 20th installment , Prime Minister Kisan Samman

बलरामपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आज शनिवार को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत देश के लगभग 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने उत्तरप्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 62 हजार 159 किसानों के खाते में 13 करोड़ 61 लाख रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। किसान सम्मान निधि अंतरण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में किया गया।

 
इस अवसर पर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष बद्री यादव, कृषि स्थाई समिति के सदस्य अपर्णा दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष बबली देवी उपस्थित रहे।
 
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे कई लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को जागरूक करने एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वे इन योजनाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
 
निकुंज ने कहा कि, प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज देश के हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं और समाज के हर वर्ग को इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। विशेषकर ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसान, मजदूर, महिलाएं एवं युवाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही हैं।
 
रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिले के 62 हजार 159 किसानों के खाते में 13 करोड़ 61 लाख रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।
 
जायसवाल ने कहा कि, देश की बड़ी आबादी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है और किसानों की सुविधा एवं सशक्तिकरण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वर्तमान में सरकार किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ दलहन व तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों से निश्चित ही किसानों का जीवन स्तर ऊंचा होगा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत किसानों को आदान सहायता के रुप में सालाना 06 हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है।
 
उप संचालक कृषि रामचन्द्र भगत ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के 62,159 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिन्हें तीन किस्त में 2000 सालाना 6 हजार की राशि योजनांतर्गत प्रदान की जाती है।
 
प्रशासन के द्वारा विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी, जहां किसान, नागरिक कार्यक्रम से जुड़े।
 
उल्लेखनीय है कि, देश के प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के सहायता के लिए लिए 1 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत पात्रताधारी किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।
 
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र बलरामपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी.के. निगम, उप संचालक कृषि रामचन्द्र भगत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ए.आ. बेक, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अनिल कुमार सोनपाकर, आरती कुजूर, डॉ. अनूप कुमार पाल व कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.