Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल के बड़ा तालाब में 5 दिन में 4 फीट पानी बढ़ा
bhopal,   Bada Talab, water increased

भोपाल । मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का लगातार जल स्‍तर बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों शहर में हुई लगतार बारिश की वजह से इसका पानी बढ़ गया है। अब तालाब सिर्फ ढाई फीट खाली है। गुरुवार सुबह तक इसका जलस्तर 1664.25 फीट पहुंच गया। 24 घंटे में 1 फीट और 5 दिन में 4 फीट पानी जमा हुआ। वहीं, कोलांस नदी 3 फीट ऊपर बह रही है। केरवा और कलियासोत डैम में भी पानी का लेवल बढ़ा है।

दरअसल, सीहोर जिले में तेज बारिश होने पर ही कोलांस नदी उफान पर आती है। यह पानी सीधे बड़ा तालाब में पहुंचता है। बुधवार को नदी लेवल से 10 फीट ऊपर बही थी। इस कारण एक फीट पानी बढ़ गया। हालांकि, भोपाल और सीहोर में अब तेज बारिश का दौर थम गया है, लेकिन कोलांस लेवल से 3 फीट ऊपर बह रही है। इसलिए बड़ा तालाब में पानी बढ़ रहा है।

भोपाल के अन्‍य डैमों की बात करें तो कोलार डैम का वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1497.83 फीट पानी जमा है। इस हिसाब से यह काफी खाली है। कोलार डैम से ही भोपाल शहर के 40 प्रतिशत हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है। पिछली बार जुलाई में इसके गेट खोलने पड़े थे। जबकि 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक 1663.18 फीट पानी आ चुका है। तेज बारिश होने के बाद डैम में पानी का लेवल बढ़ जाएगा। वहीं, कलियासोत डैम का अभी वॉटर लेवल 1649.93 फीट है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659.02 फीट है। इसके चलते डैम अभी भी करीब 9 फीट खाली है। बड़ा तालाब के गेट खुलने पर कलियासोत डैम में पानी आएगा और गेट खुल जाएंगे।

गौरतलब है कि बड़ा तालाब को भोपाल की "लाइफ लाइन" माना जाता है। यह न सिर्फ शहर के जलस्तर को संतुलित बनाए रखता है, बल्कि बड़ी आबादी की पानी की जरूरतें भी पूरी करता है। इस जलस्रोत से हर दिन पुराने भोपाल, बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) और आसपास के इलाकों की 3 लाख से ज्यादा आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। शहर के करीब 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सों को पानी बड़ा तालाब से मिलता है। यह तालाब प्रतिदिन लगभग 25 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) पानी की आपूर्ति करता है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है।

MadhyaBharat 31 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.