Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजाने का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया
bhopal,   Congress MLAs staged, symbolic protest

भाेपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार काे विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने “भैंस के आगे बीन बजाने” का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और जनहित के मुद्दों पर उसकी चुप्पी के खिलाफ था।

उमंग सिंघार ने आराेप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। जैसे भैंस के आगे बीन बजाई जाए तो वह न तो सुनती है, न ही प्रतिक्रिया देती है, ठीक उसी तरह यह भाजपा सरकार भी विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे गंभीर और जनहित से जुड़े सवालों पर मौन है। उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार भैंस की तरह निष्क्रिय हो चुकी है। इसे न युवाओं के रोजगार की चिंता है न ही किसानों की फिक्र। जनता महंगाई से जूझ रही है, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, किसान अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं, ओबीसी को 27% आरक्षण अब तक नहीं मिला, लाड़ली बहनों से तीन हजार रुपये का वादा अधूरा है, लेकिन सरकार है कि आंख मूंदकर बैठी है — न सुनती है, न बोलती है, न हल निकालती है। नेता प्रतिपक्ष ने दो टूक कहा कि अगर सरकार जनहित से जुड़े इन सवालों का जवाब नहीं देना चाहती तो वह लोकतंत्र के साथ भद्दा मज़ाक कर रही है। कांग्रेस विधायक दल भाजपा सरकार की इस चुप्पी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

 
 
MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.