Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत
shivpuri, Two innocent children ,died

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालबर्वे गांव में गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से उठी जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है। गिर्राज धाकड़ (30) साेमवार रात काे अपनी पत्नी पूनम (28) और दो बच्चों अधिक (3) और मानवी (5) के साथ घर के उस कमरे में सोया, जहां कुछ दिन पहले उसने गेहूं में कीटनाशक दवा रखी थी। आशंका है कि दवा से जहरीली गैस बनी और चारों उसकी चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि मासूम अधिक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि मानवी की गांव में ही मृत्यु हो गई। पति-पत्नी की हालत गंभीर देख पहले उन्हें पोहरी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कीटनाशक से बनी गैस का लग रहा है। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.