Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भिंड जिले मे सिंध क्वारी और चंबल नदियां उफान पर कई गांवों में अलर्ट जारी
bhind, Sindh Kwari, many villages

भिंड । मध्‍यप्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। भिंड जिले में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण सिंध, क्वारी और चंबल नदियां मंगलवार को भी उफान पर रहीं।

 

क्वारी और सिंध नदियां खतरे के निशान से 3 से 4 मीटर ऊपर बह रही हैं, जबकि चंबलनदी भी 3-4 मीटर नीचे रहकर लगातार बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। एसडीईआरएफ और अन्य बचाव दल हाई अलर्ट मोड पर हैं। पिछले दो दिनों से क्वारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर बह रही है। बीहड़ों से होते हुए इसका पानी करीब 14 गांवों की सीमा तक पहुंच चुका है, हालांकि प्रशासन ने बताया कि गांव अभी सुरक्षित हैं, लेकिन नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

 

बारिश थमने के बावजूद नदी का बहाव तेज बना हुआ है। सिंध नदी में हर 3-4 घंटे में 1.5 मीटर तक जलस्तर बढ़ रहाहैशिवपुरी जिले के मोहिनी डैम से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सिंध नदी का जलस्तर हर कुछ घंटे में 1 से 1.5 मीटर तक बढ़ रहा है। गिरवासा, खोड़न, डुबका, लिलवारी, इंदुर्खी और परर्याच गांवों तकपानी पहुंच चुका है। मटियावली गांव की पुलिया पर पानी आने से रास्ता बंद हो गया है, जबकि इंदुर्खी गांव की एक बस्ती चारों ओर से पानी से घिर गई है। बिलाव गांव समेत आसपास के इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं। गोहद में बेसली डैम ओवरफ्लो, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हैगोहद क्षेत्र का बेसली डैम ओवरफ्लो होने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, हरीक्षा से मुरैना के सिहोनिया जाने वाली पुलिया पर आसन नदी का पानी तीन दिन से बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। चंबल नदी खतरे के करीब, कई गांवों को अलर्ट किया गया है चंबल नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल यह 3-4 मीटर खतरे की सीमा से नीचे है, लेकिन प्रशासन ने मुकुटपुरा, नावली वृंदावन सहित कई तलहटी के गांवों को अलर्ट पर रखा है।

 

प्रशासन मुस्तैद होकर नाव और राहत सामग्री पीढ़ित इलाके मे पहुचाने के लिए जुट गया है भिंड कलेक्टर और एसपी के निर्देशन में एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य और पंचायत विभाग की टीमें सक्रिय हैं। जहां खतरा अधिक है, वहां नावों और राहत सामग्री की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा गया है और लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और जरूरत पर प्रशासन से संपर्क करें। भिण्ड के गोरमी तहसील के ग्राम लिलोई पंचायत श्यामपुरा में सोमवार शाम खार में भरे बारिश के पानी में दो सगे भाइयों की डूबने से जान चली गई। मृतकों की पहचान सौरभ (10) एवं प्रियांशु (8) पुत्रगण बट्टू बाल्मीक निवासी लिलोई के रूप में हुई है।

 

मृतक सगे भाई हैं। वहीं चचेरे भाई को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे पास स्थित खार में नहाने गए थे, तभी सौरभ और प्रियांशु अचानक कीचड़ में फंसकर डूब गए। अन्य बच्चों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को भी सूचना दी गई।सूचना मिलते ही गोरमी पुलिस, नायब तहसीलदार मनीष दुबे मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों के शव निकालकर शिनाख्त कराई गई और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एक ही परिवार के दो मासूम बेटों की मौत से माता-पिता बेसुध हैं।

 

घटना सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे ने श्यामपुरा पंचायत के पटवारी संजय पावन एवं सचिव भगवान सिंह नरवरिया को निलंबित कर दिया है, जबकि कोटवार जयराम श्रीवास को पद से हटा दिया गया है। बताया गया है कि श्यामपुर कि आपदा को देखते हुए सभी पटवारी, सचिवों को निर्देशित किया गया था कि वह ग्राम पंचायत में रहकर ग्रामीणों को सुरक्षा के निर्देश देंगे। लेकिन वह गांव पहुंचे ही नहींजिसके चलते दोनों को निलंबित किया है ।

MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.