Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
धनवार गांव में कुंआ धंसा, एक परिवार के तीन सदस्य हुए लापता
korba,   well collapsed, Dhanwar village

कोरबा । जिले के कटघोरा ब्लॉक में धनवार गांव में एक कुंआ धंस गया है। घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों के लापता होने की खबर है। कुएं के पास चप्पल मिलने से उनके दबने की आशंका के आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।


कटघोरा पुलिस थाना जटगा चौकी अंतर्गत आने वाले धनवार गांव में यह घटना सोमवार 28 जुलाई को घट‍ित हुई है। ज्ञात हुआ कि यहां गर्मी के मौसम में छेदुराम श्रीवास (65) वर्ष के परिवार ने अपनी जरूरत के लिए कुंआ खुदवाया था। इसकी गहरायी करीब 40 फीट है। अब तक की स्थिति में कुआं कच्चा ही है। बजट के हिसाब से इसे कुछ समय बाद इसे पक्का कराने की योजना बनायी गई। इधर बारिश के मौसम में निचले श्रोत और बारिश के पानी के असर ने कुएं पर विपरीत प्रभाव डाला। जानकारी मिली की सोमवार को हुई घटना में कच्चा कुंआ धंस गया। कुएं के नजदीक इस परिवार के 3 सदस्यों की चप्पल मिली है। इसके साथ ही अब तक की खबर में मालूम चला की छेदुराम श्रीवास के अलावा पत्नी श्रीमती कंचन बाई (53)वर्ष और 30 वर्षीय पुत्र गोविंद श्रीवास लापता है। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि कल की घटना में ये कुएं में दबेे होंगे।  

 

मंगलवार को इस मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने संज्ञान लिया। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है ताकि हर स्तर पर लापता लोगों की यथासंभव खोज की जा सके। धनवार गांव में हुई इस घटना को लेकर अब तक स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल सका है कि घटना किस समय हुई। परिवार के लोग तब कुएं के पास थे या कहीं और। पड़ोस के लोगों को सबसे पहले कुंआ धसकने की खबर हुई। स्वाभाविक रूप से उन्हें श्रीवास परिवार की सुध ली। उन्हें नहीं पाकर आसपास का जायजा लिया गया। जो कुछ देखा गया, उसके माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया।

 

टीआई कटघोरा धर्मनारायण तिवारी ने बताया क‍ि,  धनवार के संबंधित कुंए से पानी खाली कराने के लिए मोटर पंप की व्यवस्था करायी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है। रेस्क्यू टीम को सूचना देने के साथ प्रतीक्षा की जा रही है। उसके आने पर अगली कार्यवाही की जा रही है।

 

MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.