Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से है : अखिलेश यादव
new delhi,  terrorism, Akhilesh Yadav

नई दिल्ली । लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश खड़ा है? उन्होंने कहा कि हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना देश को आतंकवाद से खतरा है।
उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि सरकार ने ऐसे समय जब देश की सेनाएं बढ़त में थीं तो सीजफायर क्यों किया गया? इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर पर एक्स पोस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी रणनीति बनानी चाहिए कि सीमाएं हमेशा शांत रहें। पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया कि लापरवाही बहुत से लोगों की जान ले सकती है। जिस दिन पहलगाम हमला हुआ, उस समय हर नागरिक ने सुरक्षाकर्मियों की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए। जम्मू-कश्मीर में लोग सरकार के आश्वासन पर पर्यटन करने गए थे।

उन्होंने खुफिया तंत्र की विफलता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के समय खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी किसकी है? इससे पहले पुलवामा हमले में भी खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी नहीं तय की गई।
अखिलेश ने ऑपरेशन सिंदूर को सरकार की विफलता बताते हुए ट्रंप की भूमिका को लेकर भी केंद्र से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सरकार की विफलता का प्रतीक है। इससे बड़ी विफलता सरकार की और कुछ नहीं हो सकती। इस अपरेशन के दौरान विदेशी लोगों ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया। इससे देश की संप्रभुता को धक्का लगा, लेकिन एक बार भी इसका खंडन नहीं किया गया। देश की विदेश नीति पूरी तरह फेल है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलाम हमले पर दुनिया के किसी देश ने हमारा साथ नहीं दिया। यह हमारी विदेश नीति का संकटकाल है।

MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.