Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र विधानसभा : कांग्रेस विधायकों ने उठाया जनप्रतिनिधियों पर हमले का मुद्दा
bhopal, MP Assembly, Congress MLAs

भाेपाल । मप्र विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार काे कांग्रेस ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। कांग्रेस के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों पर झूठे मुकदमे दर्ज होने का सवाल उठाया। कांग्रेस विधायकों ने जनप्रतिनिधियों पर हमले के मामलों में कार्रवाई नहीं होने की बात कही। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वाणिज्य कर विभाग से संबंधित पत्रों को पटल पर रखने का काम शुरू कर दिया। इस पर कांग्रेस विधायक भड़क गए और सदन से वॉक आउट कर दिया।

 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक और परिवार पर जबरन मामला दर्ज किया गया। जिस प्रकार सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस पर दबाव बनाकर केस बनवाए जा रहे हैं, ये स्पष्ट है कि बीजेपी जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपको सदन के सदस्यों को संरक्षण देना पड़ेगा। नहीं तो हमें इनके विधानसभा क्षेत्रों में घेराव और आंदोलन करना पड़ेगा। सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ेगी तो सरकार जिम्मेदार होगी। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा, सेना पटेल और आरिफ मसूद के मामले उठाए। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वाणिज्य कर विभाग से संबंधित पत्रों को पटल पर रखने का काम शुरू कर दिया। इस पर कांग्रेस विधायक भड़क गए और सदन से वॉक आउट कर दिया।
 
सिंगार बाेले: अनुपूरक बजट जनता के लिए है या ब्रांडिंग के लिए ?

वहीं  विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि ये अनुपूरक बजट जनता के लिए है या ब्रांडिंग के लिए ? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद्य नहीं मिल रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। राज्य में 28 लाख से ज्यादा बेरोजगार हैं। परीक्षाओं में धांधली हो रही है, बच्चे कुपोषित हो रहे हैं। अनुपूरक बजट में इन सब के लिए पैसा है कि नहीं है, ये बताएं ? सिंघार ने आगे कहा कि सरकार अनुपूरक बजट हर बार लाती है, लेकिन ये अनुपूरक बजट जनता के लिए है या ब्रांडिंग के लिए या विदेश यात्रा के लिए है मुख्यमंत्री जी बताएं ? 

 

कमलनाथ ने भी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां केवल आश्वासन देकर घोषणाएं की जा रही हैं। यदि इन्हें पुरस्कार दिया जाए आश्वासन और घोषणाओं में, तो पहला पुरस्कार मिलेगा। आज की ही बात है, हर चीज में आश्वासन दिए जा रहे हैं। अगर किसी ने यह सवाल पूछा कि कितनी घोषणाएं शिवराज सिंह चौहान और डाॅ. मोहन यादव ने की हैं तो उसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा कि यह आज न्याय का प्रश्न है। यह ओबीसी का प्रश्न नहीं है। मैं मानता हूं कि यह सामाजिक न्याय का प्रश्न है। इस पर कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी।

MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.