Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक रायपुर और दुर्ग में भारी बारिश का अलर्ट
raipur,  Heavy rain alert , Chhattisgarh

रायपुर । मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक रायपुर और दुर्ग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है । यहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और वर्षा की संभावना जताई गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड के ऊपर बना है। इसके पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर जाने की संभावना है। मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर अनूपगढ़, चूरू, ग्वालियर, रीवा, अवदाब केंद्र, पुरुलिया, कोंटई होते हुए दक्षिण-पूर्व में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में भानुप्रतापपुर में 10 सेंटीमीटर, बड़े बचेली में 9, औंधी में 7, खड़गांव, दुर्गकोंदल, कोटा, दौरा कोचली में 6, मानपुर, गंगालूर, सूरजपुर, लालबहादुर नगर, पटना, प्रतापपुर, बास्तानार, सोनहत, साल्हेवारा, कोटाडोल में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा हुई है। रामानुजनगर, मोहला, सरसींवा, छुरिया, भटगांव, उसूर, मनेंद्रगढ़, डोंगरगढ़, भटगांव, कुमरदा, ओरछा, पिथौरा, अंबागढ़ चौकी, कुकदूर, बीजापुर, डोंगरगांव में 4-4 सेंटीमीटर, डौंडी, केल्हारी, कटेकल्याण, बैकुंठपुर, सारंगढ़, खड़गवा, कोहकामेटा, जशपुरनगर, कुआकोंडा, चिरमिरी, सोनाखान, अंतागढ़, चारामा, कांकेर, भानपुरी, नेरहरपुर, करपावंड, छोटेडोंगर, कांसाबेल में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.