Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्य प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र में तीन हजार करोड़ के निवेश से होगा पर्यटन का विकास
rewa, Tourism  developed, Vindhya region
रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का रविवार को समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया था। कॉन्क्लेव में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। कॉन्क्लेव में रीवा और शहडोल संभाग के पर्यटन स्थलों में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव पर्यटन विकास निगम को मिले हैं। इससे क्षेत्र के विकास को नई उचाइयां मिलेंगी।


कॉन्क्लेव के दौरान विन्ध्य में हवाई सेवा के विस्तार के लिए फ्लाई ओला के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीराम ओला ने 700 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा व्यक्त की है। कॉन्क्लेव में आरसीआरसीपीएल और विन्ध्य प्राइड के संचालक दिव्यांश सिंह बघेल ने 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। विन्ध्य में पर्यटन के किवास के लिए अमित दिग्विजय सिंह ने 500 करोड़ रुपये तथा समदड़िया बिल्डर्स ने 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।


पर्यटन कॉन्क्लेव में विन्ध्य के पर्यटन स्थलों में मूलभूत सुविधाओं, होमस्टे, एडवेंचर्स गेम, वाटर गेम, होटल निर्माण तथा रिसॉर्ट के विकास के भी कई प्रस्ताव मिले हैं। जंगल कैंप इंडिया के संचालक गजेन्द्र सिंह राठौर ने 150 करोड़ रुपये, गौरव प्रताप सिंह ने 100 करोड़ तथा पुष्पराज सिंह ने 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। राजस्थान फोर्ट एण्ड पैलेस के मैनेजिंग डायरेक्टर मानवेन्द्र सिंह शेखावत ने हेरिटेज प्रापर्टी के क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के निवेश की मंशा जाहिर की है। अनुज प्रताप सिंह ने 80 करोड़ तथा अनिल अग्रवाल ने 150 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव कॉन्क्लेव में प्रस्तुत किए। इसके अलावा भी अनेक निवेशकों ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी सुविधाओं के विकास के लिए निवेश की मंशा जाहिर की है। पर्यटन के क्षेत्र में बड़े निवेश से रीवा और शहडोल क्षेत्र में उपलब्ध पर्यटन की संभावनाएं फलीभूत होंगी। यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यप्राणियों, सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और ग्रामीण पर्यटन को विकास का अवसर मिलेगा। पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

MadhyaBharat 27 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.