Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बैतूल में बारिश के कारण ओएचई लाइन का केबल गार्ड टूटकर ट्रैक पर गिरा
betul, Due to rain,  OHE line broke

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भारी बारिश के चलते नई दिल्ली-चेन्नई रेलवे ट्रैक पर हाईटेंशन लाइन का केबल गार्ड टूटकर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर गिर गया। जिसके चलते रेलवे ट्रैक ठप हो गया। नई दिल्ली और चेन्नई की ओर जाने वाले दोनों ट्रैक बंद कर दिए गए। इससे 11 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद रेल यातायात बहाल हुई।

 

जानकारी के अनुसार कोसमी इंडस्ट्रियल एरिया के पास शनिवार देर रात तीन बजे 33 केवी का हाईटेंशन तार रेलवे की ओएचई केबल पर गिर गया। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फट गया, जिससे केबल गार्ड टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। जिससे रेलवे के दोनों ट्रैक की ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई। सूचना मिलते ही नागपुर रेल मंडल की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया। सुधार कार्य के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। बैतूल में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फट गया, जिससे केबल गार्ड टूटकर ओएचई लाइन पर गिर गया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई लाइन दुरुस्त की गई। इसके बाद रेलवे ट्रैक को चालू किया गया। सुधार काम में लगे बिजली विभाग के अधिकारी कृष्णकांत डिग्रसे ने बताया कि हादसे के बाद कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति भी रोक दी गई थी। रेलवे की ओएचई लाइन को नुकसान पहुंचा था, जिसे दुरुस्त कर लिया गया है। ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी है। वहीं, रविवार सुबह 8 बजे अप ट्रैक (चेन्नई से दिल्ली) भी शुरू कर दिया गया।
 
तार टूटकर गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई। पेंचवेली एक्सप्रेस को पांच घंटे बैतूल स्टेशन पर रोका गया था। समता एक्सप्रेस मलकापुर, त्रिकुल एक्सप्रेस और जयंती एक्सप्रेस को मुलताई में खड़ा किया गया था। वहीं राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, जबलपुर एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस और जयंती एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं। फिलहाल अब रेल यातायात व्यवस्था सामान्य हो चुकी है।
 

शिवपुरी में रेलवे ट्रैक के किनारे धंसी मिट्टी, ट्रैफिक धीमा
शिवपुरी में भारी बारिश के चलते बदरवास रेलवे स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर गुना की ओर ईश्वरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंस गई है। इस ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है। रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत में जुटी हैं।

 
MadhyaBharat 27 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.