Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
पंडरापाठ में हाथी ने होटल को बनाया निशाना
raigarh, Elephant targeted , Pandarapath

रायगढ़ । धर्मजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत कापू वन परिक्षेत्र में एक जंगली हाथी ने काफी उत्पात मचाया है। यह घटना ग्राम पंचायत अलोला के आश्रित ग्राम पंडरापाठ की है, जहां निवासरत मयाराम बंजारा के होटल पर बीती रात एक अकेले हाथी ने धावा बोल दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदय दहलाने वाली घटना बीती रात लगभग 9:30 बजे की है, जब समूचा गांव गहरी नींद की ओर अग्रसर था। उसी समय कंड्रजा जंगल की परछाइयों से दबे पांव निकला एक हाथी चुपचाप गांव में दाखिल हुआ और होटल की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस आया। होटल मालिक और परिजन को जब कुछ आहटें सुनाई दीं, तो नींद टूटी और उन्होंने बाहर निकल कर देखा कि उनका आशियाना विनाश के मुहाने पर खड़ा था। शोरगुल मचाया गया, आसपास के ग्रामीण भी आ जुटे और मिलकर हो-हल्ला कर किसी तरह हाथी को होटल से बाहर खदेड़ा गया।

 

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हाथी ने होटल में रखे बेसन को खाने की नीयत से यह उत्पात मचाया। होटल का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे आर्थिक नुकसान भी कम नहीं आंका जा सकता। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही कापू वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मुआयना कर आवश्यक जांच व कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 

 

 

MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.