Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नेशनल हाईवे 44 पर कंटेनर ने बाइक सवार दाे युवकाें काे रौंदा
narsihpur,   container crushed, two bike riders

नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सुआतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर झिरा घाटी में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार दाे युवकाें काे राैंद दिया। हादसे में दाेनाें युवकाें की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे 5 अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए। इनमें हाईवा, पिकअप और 2 कार शामिल थी। इस दूसरी टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए। इन्हें प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। मृतकों की पहचान जिले के मढ़ पिपरिया निवासी सतीश (28) और अजय लोधी (26) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नर्मदा नदी के बरमान घाट की ओर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कंटेनर में फंस गई और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटी गई। इस दौरान कंटेनर के पीछे चल रहे अन्य वाहनों, जिनमें एक ट्रक, दो कार और एक बस शामिल थी, भी कंटेनर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी ने बताया कि हादसा झिरा घाटी में हुआ, जहां एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक कंटेनर में फंसकर घसीटी गई, और पीछे से आ रहे कुछ अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हमने मामला दर्ज कर लिया है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

 
 
MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.