Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कलयुगी पुत्र ने मां और पत्नी पर किया जानलेवा हमला मां की मौत
anuppur, Kaliyug

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली अंतगर्त ग्राम जमुड़ी के खेरवारटोला में शराब के नशे में 32 वर्षीय कलयुगी बेटे ने अपनी मां और गर्भवती पत्नी पर बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में इससे 55 वर्षीय मां की मौके पर ही माैत हो गई। वहीं पत्नी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अनूपपुर से शहडाेल मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया हैं।

 

 

 जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताराडन वार्ड नंबर 11 निवासी 32 वर्षीय श्यामलाल कोल का शुक्रवार को पत्नी सरोज कोल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जब मां ननबाई कोल ने बीच-बचाव किया तो नशे में चूर श्यामलाल ने आपा खो दिया और पहले मां और फिर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट इतनी हिंसक थी कि मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी सरोज कोल को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वह अभी भी बेहोशी की हालत में है।

 

घटना की सूचना पर अनूपपुर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन और पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी श्यामलाल को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी घटना के बाद भी वहीं बैठा हुआ मिला था। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। आरोपी श्यामलाल कोल के विरुद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध की धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। 
  


मृतिका के परिजनों एवं आसपास रहने वाले लाेगाें ने बताया कि श्यामलाल कोल महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता था और करीब 05 दिन पहले ही गांव घर लौटकर आया था। आराेपित आये दिन पत्नी और मां से विवाद झगड़ा करता था, शुक्रवार की शाम श्यामलाल गर्भवती पत्नी के साथ झगड़ा कर मारपीट कर रहा था तभी मां नानबाई कोल द्वारा बीच बचाव करने पर गुस्से में श्यामलाल कोल ने मां के साथ पटिया से इतनी बार मारपीट की गई कि मौके पर ही मां की मृत्यु हो गई और गंभीर स्थिति में घायल पत्नी सरीज कोल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वह अभी भी बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने आरोपी श्याम लाल कोल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लेकर अन्य साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

 

 

MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.