Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर
mumbai, Many rivers, Maharashtra

मुंबई । मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। इससे इन जिलों में जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है और लोगों को कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

 

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और दिन भर भारी बारिश की संभावना जताई है। रायगढ़ और गोंदिया जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिससे इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और नागरिकों को आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।


मुंबई के कांदिवली, बोरीवली, मलाड, अंधेरी, जुईनगर, बेलापुर और वाशी इलाकों में आज तड़के से तेज बारिश हो रही है। जिससे मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और सुबह काम पर जाने वाले श्रमिकों को परेशान होना पड़ा है, लेकिन मुंबई में परिवहन व्यवस्था और लोकल ट्रेन सेवाएँ फिलहाल सुचारू रूप से चल रही हैं। साथ ही कल्याण से बदलापुर इलाके में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। अगर बारिश की तीव्रता इसी तरह जारी रही तो पूरे इलाके में सडक़ों पर जलभराव होने की संभावना है।


मुंबई नगर निगम द्वारा घोषित ज्वार-भाटा कार्यक्रम के अनुसार 24 से 27 जुलाई के बीच समुद्र में उच्च ज्वार आएगा। आज दोपहर 12.40 बजे समुद्र में 4.66 मीटर ऊँची लहरें उठने की संभावना है। 26 जुलाई को सबसे ऊँची लहर 4.67 मीटर ऊँची पहुँचने की संभावना है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से इस दौरान समुद्र तट पर जाने से बचने की अपील की है।


मौसम विभाग ने विदर्भ में आज पूरे दिन बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गढ़चिरौली, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नागपुर, वर्धा और अमरावती जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटों में विदर्भ में भारी बारिश की संभावना के चलते नागरिकों से प्रशासन के अलर्ट निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। गोंदिया जिले में कल रात से भारी बारिश हो रही है। कई नदियाँ और नाले उफान पर हैं। गोरेगांव तहसील के बाबई गाँव के नाले पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण दोनों गाँवों का संपर्क टूट गया है। वैनगंगा नदी पर बने धापेवाड़ा बैराज के 7 गेट खोल दिए गए हैं, जबकि पुजारीटोला और कालीसराड बाँधों से भी भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

 

गढ़चिरौली में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के कारण भामरागढ़ के पास पर्लकोटा नदी के पुल पर पानी भर जाने से तहसील के सौ से ज़्यादा गाँवों का संपर्क टूट गया है। आज तहसीलदार ने मुलचेरा तहसील के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। कल हुई भारी बारिश के कारण अलापल्ली के 17 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया था। रात में भी भारी बारिश हुई। वैनगंगा नदी ख़तरनाक स्तर पर बह रही है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि छोटी नदियाँ और नाले उफान पर हैं।


रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। जिले में भारी बारिश के कारण नदियाँ उफान पर हैं, जिससे बाढ़ आने की संभावना है। मालशेज घाट में बारिश और कोहरे के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जारी बारिश के कारण नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.