Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एसआईआर का मकसद सिर्फ वोटों का अधिकार छीननाः खरगे
new delhi,   aim of SIR,Kharge

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल खड़े किए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसके माध्यम से वोटर लिस्ट को बदलकर लोगों के वोटों का अधिकार छीनना चाहती है।

खरगे ने यहां के ताल कटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित भागीदारी न्याय सम्मेलन में आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों तथा महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनकी पार्टी की मांग है कि देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा ख़त्म होनी चाहिए।
सम्मेलन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भाग लिया। जातिगत जनगणना को लेकर खरगे ने राहुल के पक्ष की सराहना की और कहा कि हमें उनका साथ देना चाहिए। राहुल पिछड़ों और वंचितों का साथ देते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के ओबीसी होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह ‘अपर कास्ट’ थे और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने समुदाय को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करा दिया। इसके बाद से वे स्वयं को पिछड़े वर्ग से और सताया हुआ बताते हैं लेकिन वे सब को सता रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात का उल्लेख किया कि चुनाव आयोग मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण को बिहार के बाद पूरे देश में लागू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गरीबों को खत्म करने का एक तरीका है। सरकार पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को वोट का अधिकार देने के लिए तैयार नहीं है। अब भारतीय जनता पार्टी वोटर लिस्ट को बदलकर लोगों का वोटो का अधिकार छीनना चाहती है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर देशवासियों से झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को 2 करोड़ नौकरी, विदेश से काला धन लाने, किसानों को एमएसपी देने और पिछड़ों की आमदनी बढ़ाने से जुड़े उन्होंने झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलितों पिछड़ों और अनुसूचित जाति तथा महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दावे को भी दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री इस पर जवाब नहीं दे रहे हैं।
वहीं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी ने सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी ने मांग रखी कि पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान और गिनती हो। कांग्रेस के दबाव के कारण सरकार ने मजबूर होकर जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया। जातिगत जनगणना कराने को लेकर हमारा उद्देश्य है कि लोगों को पता चले कि देश में उनकी कितनी भागीदारी है।
MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.