Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पूर्व नेता प्रतिपक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
bhopal, Former opposition leader, receives death threat
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के नंबर से एक शख्स ने गाेविंद सिंह को फोन किया और उनको जान से मारने की धमकी के साथ उनका मकान तोड़ने की बात भी कही। फाेन करने वाले ने कहा कि ‘तू जल्दी मरने वाला है।’ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
 
पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को शुक्रवार की सुबह उत्तरप्रदेश के 7238996759 नंबर से फोन आया। गोविंद सिंह ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने कहा ‘तू जल्दी मरने वाला है तेरा घर भी तोड़ दिया जाएगा।’ गाेविंद सिंह ने डीजीपी काे पत्र में बताया है कि 25 जुलाई को सुबह 9.10 बजे उनके फोन पर एक कॉल आया और उसने धमकी दी कि तू जल्दी मरने वाला है। तेरा मकान तोड़ दिया जाएगा।
 
पत्र में गोविंद सिंह ने बताया है कि धमकी देने वाला शख्स शैलेंद्र चौहान है जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने बताया है कि शख्स ने अभद्रता से बात की। बता दें कि यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज है और विपक्षी नेताओं पर दबाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस कॉल की पूरी तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की है। डीजीपी को भेजे गए पत्र में डॉ. सिंह ने यह भी कहा है कि लोकतंत्र में इस तरह की धमकियां चिंताजनक हैं। इससे उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
 
 
MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.